फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A trolley laden with fertilizer overturned in front of the railway station, the driver saved his life by jumping

Budaun News: रेलवे स्टेशन के सामने पलटी खाद से लदी ट्रॉली, कूदकर बचाई चालक ने जान

Sat, 31 Aug 2024 05:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sat, 31 Aug 2024 05:51 AM IST
विज्ञापन
A trolley laden with fertilizer overturned in front of the railway station, the driver saved his life by jumping
उझानी। रेलवे स्टेशन के सामने शुक्रवार को गहरे गड्ढे में पहिया जाने से खाद लदी ट्रॉली पलट गई। जैसे-तैसे चालक ने कूदकर जान बचाई। वहीं, खाद के कट्टे भी सड़क पर गिर पड़े। इससे करीब पांच घंटे तक भारी वाहनों को आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन

मालगोदाम प्लेटफार्म से ट्रैक्टर-ट्रॉली में यूरिया खाद लादी गई। अढौली फाटक के रास्ते ट्रैक्टर- ट्रॉली जैसे ही स्टेशन गेट के पास पहुंची। इसी बीच ट्रॉली का एक पहिया गड्ढे तो दूसरा प्याऊ के चबूतरे पर चढ़ गया। इसी दौरान ट्रैक्टर का अगला हिस्सा उठते ही ट्रॉली पलट गई।
विज्ञापन

ट्रॉली में लदे यूरिया के कट्टे सड़क पर गिर पड़े। कई कट्टे फट जाने से खाद बिखर गई। गनीमत रही कि आसपास कोई राहगीर नहीं था। पांच घंटे तक रास्ता अवरूद्ध रहा। पंखा रोड होकर पुरानी अनाज मंडी के रास्ते भारी वाहनों को निकाला गया। रेलवे स्टेशन की ओर आने- जाने पर वाले ई- रिक्शा मिल कंपाउंड होकर निकाले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed