फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A tempo overturned while trying to save itself from a sudden influx of monkeys, killing a woman and injuring three others

Budaun News: अचानक आए बंदरों से बचाने में पलटा टेंपो, महिला की मौत, तीन घायल

Sun, 08 Feb 2026 11:59 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sun, 08 Feb 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
A tempo overturned while trying to save itself from a sudden influx of monkeys, killing a woman and injuring three others
घायल पप्पू
बिल्सी। बदायूं-बिजनौर हाईवे पर गांव हैदलपुर के पास शनिवार रात को सड़क पर आए बंदरों से बचाने के प्रयास में एक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में टेंपो सवार एक महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


हाथरस के मोहल्ला सीएल कॉलोनी निवासी 60 वर्षीय राजवती पत्नी विनोद कुमार, दुलारी पत्नी संतोष कुमार, पप्पू पुत्र संतुराम व प्रियंका पुत्री पप्पू टेंपो से गांव सतेती में आयोजित एक शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन

जैसे ही टेंपो हाईवे पर गांव हैदलपुर के निकट पहुंचा, तभी अचानक कुछ बंदर सड़क पर आ गए। बंदरों को बचाने के प्रयास में टेंपो चालक ने अचानक वाहन मोड़ दिया, जिससे तेज रफ्तार टेंपो संतुलन खो बैठा और पलट गया। हादसे में राजवती गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से उन्हें बिल्सी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं हादसे में दुलारी, पप्पू और प्रियंका को मामूली चोटें आई हैं, जिनका इलाज सरकारी अस्पताल में जारी है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि घटना की सूचना प्राप्त हुई है। तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

घायल पप्पू

घायल पप्पू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed