{"_id":"698649c9b4117ecacf024ad7","slug":"a-survey-is-underway-to-ensure-transparency-in-the-prime-ministers-housing-scheme-badaun-news-c-123-1-bdn1037-156662-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: प्रधानमंत्री आवास योजना में पारदर्शिता को लेकर चल रहा है सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: प्रधानमंत्री आवास योजना में पारदर्शिता को लेकर चल रहा है सर्वे
Sat, 07 Feb 2026 01:36 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sat, 07 Feb 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
बदायूं। प्रधानमंत्री आवास योजना में पात्र और अपात्र के चयन को लेकर जनपद में सर्वे चल रहा है। जिले में करीब 48 हजार लोगों ने आवास के लिए ऑनलाइन माध्यम आवेदन किए हैं। इसमें पहले व दूसरे चरण में टीम की ओर से सर्वे किया जा चुका है। अब तीसरे चरण में वैरिफायर टीम की ओर सर्वे किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री आवास योजना में पारदर्शिता बनी रही इसको लेकर सरकार की ओर से तीन टीमों से सर्वे कराया जा रहा है। जिससे अपात्र व्यक्ति को योजना का लाभ न मिले और पात्र भी वंचित न रह सकें। सर्वे में एआई का भी सहारा लिया है। करीब 5 हजार आवेदनकर्ताओं का सर्वे बचा हुआ है। परियजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण अखिलेश चौबे ने बताया कि वैरिफायर सर्वे के बाद ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा का गठन किया जाएगा। जिसके बाद चयनित सूची उनके सामने सुनाई जाएगी।