फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A snake charmer who entered a pond to take out a buffalo died by drowning

Budaun News: भैंस निकालने तालाब में घुसे सपेरे की डूबकर मौत

Mon, 16 Sep 2024 04:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
A snake charmer who entered a pond to take out a buffalo died by drowning
कछला। भैंस चराने गए सपेरे की तालाब में डूबकर मौत हो गई। घर न पहुंचने पर परिजन ने उसको तलाश किया, तब उसका शव तालाब से बरामद हुआ।
विज्ञापन



उझानी कोतवाली क्षेत्र के कस्बा कछला निवासी लाखन (35) की भैंस शनिवार दोपहर चरते हुए अचानक तालाब में चली गई। निकालने के लिए वह भी तालाब में कूद गया। भैंस तो बाहर आ गई, लेकिन लाखन नहीं निकल सका। बताते हैं कि तालाब के दलदल में फंसकर पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। शाम तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। देर शाम तालाब में उसका शव मिला।


भाई सुहागनाथ ने बताया कि उनका पूरा परिवार सपेरे का काम करता है। वह कछला में कई साल से रह रहे हैं। भाई काम के साथ भैंस पालन कर रहा था। हर रोज भैंस चराने जाता था। शनिवार को वह भैंस लेकर गया था। शाम को भैंस घर पहुंच गई, लेकिन लाखन नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। तालाब के पास पहुंचे तो लाखन तालाब के दलदल में फंसा हुआ था। परिजनों ने बमुश्किल उसको तालाब से निकाला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed