फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A six-year-old girl was allegedly beaten up for not paying her fees.

Budaun News: फीस न भरने पर छह साल की बच्ची की पिटाई का आरोप

Thu, 12 Mar 2026 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
A six-year-old girl was allegedly beaten up for not paying her fees.
छात्रा के साथ जानकारी देता सगीर। संवाद
वजीरगंज। क्षेत्र के एक निजी स्कूल के प्रबंधक पर फीस जमा न होने पर छह साल की छात्रा को पीटने और उसे एक घंटे तक धूप में खड़ा रखने का आरोप लगा है। इस मामले में पुलिस से शिकायत की गई है, जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


वजीरगंज थाना क्षेत्र के कस्बा सैदपुर निवासी सगीर सैफी ने आरोप लगाया है कि उनकी छह वर्षीय बेटी इनाया कस्बा स्थित एक निजी स्कूल में कक्षा एक की छात्रा है। वह लगभग तीन साल से इसी स्कूल में पढ़ रही है। पिछले पांच महीने से स्कूल फीस जमा नहीं हो सकी थी। उन्होंने प्रबंधक को फोन पर इसकी जानकारी दी थी। बताया था कि वह एक-दो दिन में पैसों का इंतजाम कर फीस जमा कर देंगे। सैफी ने बताया कि रमजान के कारण उनकी दुकान बंद है, हालांकि वाहनों के पंक्चर जोड़ने और हवा भरने का काम जारी है।
विज्ञापन


आरोप है कि मंगलवार को जब इनाया स्कूल गई तो प्रबंधक ने बच्ची की पिटाई की। आरोप है कि उसे लगभग एक घंटे तक धूप में खड़ा रखा। स्कूल की छुट्टी के बाद बच्ची घर लौटी, लेकिन उसने परिजनों को इस बारे में कुछ नहीं बताया। अगले दिन जब उसे स्कूल जाने को कहा गया तो वह रोने लगी और सहम गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी पूछने पर उसने परिजनों को स्कूल प्रबंधक के इस व्यवहार के बारे में बताया। परिजनों के मुताबिक, इस घटना के बाद बच्ची काफी डर गई थी। उसकी तबीयत भी बिगड़ गई। इसके बाद उसे अस्पताल में इलाज के लिए ले जाना पड़ा।

इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायती पत्र मिला है जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी। अब तक की जांच में फीस को लेकर विवाद की बात सामने आई है। बच्ची के साथ मारपीट व धूप में खड़ा करने का कोई साक्ष्य नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed