फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A short circuit caused a fire in a junkyard warehouse, injuring four.

Budaun News: शाॅर्ट सर्किट से कबाड़खाने के गोदाम में लगी आग, चार झुलसे

Tue, 23 Sep 2025 01:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
A short circuit caused a fire in a junkyard warehouse, injuring four.
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में झुलसा मरीज। संवाद
बदायूं। शहर के कबाड़ बाजार में सोमवार की सुबह करीब 10 बजे धमाके के साथ एक दुकान में भीषण आग लग गई। इस हादसे में चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए, इनमें दो की हालत गंभीर है। सभी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। आग शॉर्ट सर्किट से लगना बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि एक सिलेंडर भी फट गया, जिससे स्थिति गंभीर हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के छोटी सराय राशिद की कबाड़ की दुकान है। सुबह करीब 10 बजे कबाड़ में आग गई। फिर एक तेज धमाका हुआ और आग की लपटें उठने लगीं। बताया जाता है कि वहां कबाड़ा काटने में प्रयोग किया जाने वाला ऑक्सीजन सिलेंडर रखा था। शॉर्ट सर्किट से आग लगने के बाद सिलेंडर तक आग पहुंची तो धमाका हो गया। आस-पास के दुकानदार भी मौके पर पहुंचे और निजी संसाधनों से बमुश्किल आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक वहां मौजूद अब्दुल हाफिज, मेहरबान, शफीक निवासी मोहल्ला कबूलपुरा झुलस गए। दुकान मालिक राशिद भी आग से झुलस गए।
विज्ञापन


झुलसे लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग से करीब चार लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। दुकानदार ने न तो पुलिस को सूचना दी और न ही दमकल विभाग को मौके पर बुलाने की कोशिश की गई। यह तो गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। जहां आग की घटना हुई, वहां घनी आबादी हैं। दमकल की गाड़ी तक वहां नहीं पहुंच सकती। ऐसे में लोगों ने खुद ही आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------------------------
कोई दुकानदार बोलने को तैयार नहीं
इस हादसे के बाद कबाड़ बाजार के व्यापारियों ने चुप्पी साध ली है। वहां पर 20 से अधिक दुकानें हैं लेकिन किसी ने हादसे की वजह नहीं बताई। झुलसे लोग भी केवल प्लास्टिक के सामान में आग लगने की बात कह रहे हैं।
----------------------------------


कबाड़ समेटने में लगे व्यापारी
पूरा मामला दबाने की कोशिश भी शुरू हो गई है। बाजार के लोग कबाड़ समेटने में जुट गए हैं। मामले की जानकारी पर पुलिस भी जिला अस्पताल पहुंची और घायलों का बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
-------------------------------

कबाड़ खरीदने व जमा करने का नहीं लाइसेंस
राशिद ने अपने घर के अंदर व बाहर ही कबाड़खाने की दुकान व गोदाम बना रखा था। यहां से चार से पांच दिन बाद गाड़ी में लादकर कबाड़ बाहर भी जाता रहा है। कबाड़ का काम करने का लाइसेंस लेना होता है। राशिद के पास भी लाइसेंस नहीं है। यही वजह है कि कोई इस बारे कुछ बोलने को तैयार नहीं है।
----------
कोट,
सूचना मिलने पर पुलिस को मौके पर भेजा गया लेकिन वहां कोई नहीं मिला। लोगों ने बताया कि घायल जिला अस्पताल में हैं। झुलसे हुए लाेगों के बयान दर्ज किए गए हैं। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। - रजनीश उपाध्याय, सीओ सिटी

जिला अस्पताल की इमरजेंसी में झुलसा मरीज। संवाद

जिला अस्पताल की इमरजेंसी में झुलसा मरीज। संवाद

जिला अस्पताल की इमरजेंसी में झुलसा मरीज। संवाद

जिला अस्पताल की इमरजेंसी में झुलसा मरीज। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed