{"_id":"69c2fb6939a9a48a59006e15","slug":"a-sex-racket-was-being-run-in-a-house-in-kila-four-arrested-badaun-news-c-4-bly1053-850276-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: किला के घर में चल रहा था देह व्यापार रैकेट, चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: किला के घर में चल रहा था देह व्यापार रैकेट, चार आरोपी गिरफ्तार
Wed, 25 Mar 2026 02:30 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
बरेली के किला इलाके के बाकरगंज में एक महिला के घर में देह व्यापार रैकेट चल रहा था। किला थाना पुलिस ने रैकेट का भंड़ाफोड़ कर दो महिलाओं और दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर इनका चालान कर दिया। पुलिस ने महिला के घर से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है।
विज्ञापन
किला थाना प्रभारी सुभाष यादव ने बताया कि सोमवार रात पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली कि बाकरगंज में साबरी मस्जिद के पास गुड़िया नाम की महिला के मकान में देह व्यापार हो रहा है। गुड़िया कमरा, बेड उपलब्ध कराकर रुपये ले रही है। पुलिस ने छापा मारा तो बाकरगंज निवासी गुड़िया व चांद, जोगी नवादा निवासी मोनिश और गाजियाबाद निवासी कोमल उर्फ स्वाति आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया। किला थाने में मामला दर्ज कर चारों का चालान किया गया।
विज्ञापन
एसपी सिटी व सीओ टू ने भी आरोपियों से पूछताछ की। बताया गया कि महिला घंटों के हिसाब से रुपये लेती थी। गिरफ्तार युवकों को महिला ने व्हाट्सएप पर लड़कियां दिखाई थीं। लड़की पसंद करने पर रुपये तय करके उन्हें बुलाया गया था। एसपी सिटी ने बताया कि संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों का चालान किया गया है।
विज्ञापन
आपत्तिजनक सामग्री बरामद, पड़ोसी भी थे परेशान
गुड़िया के घर में लंबे समय से देह व्यापार हो रहा था। गुडिया प्रेमी जोड़ों को कमरा और बेड की सुविधा उपलब्ध कराती थी। इसके बदले 500 और 1000 रुपये घंटे के हिसाब से लेती थी। आसपास के लोग भी देह व्यापार की वजह से यहां लगातार लोगों की आवाजाही से परेशान थे। जब पुलिस ने छापेमारी की तो मकान से बड़ी मात्रा मेंं आपत्तिजनक सामग्री मिली।