फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A seminar was held in Mahila Mahavidyalaya on the challenges of National Education Policy

Budaun News: राष्ट्रीय शिक्षा नीति की चुनौतियों पर महिला महाविद्यालय में हुई गोष्ठी

Tue, 16 Sep 2025 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
A seminar was held in Mahila Mahavidyalaya on the challenges of National Education Policy
गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में आयेाजित कार्यक्रम में बोलती छात्रा। स्रोत महाविद्यालय
बदायूं। गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में सोमवार को शिक्षाशास्त्र विभाग की ओर से राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020: मुद्दे एवं चुनौतियां विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में शिक्षकों के साथ छात्राओं ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन

शिक्षाशास्त्र विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. वंदना वर्मा ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में हुए संरचनात्मक बदलावों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यदि डिजिटल माध्यम से शिक्षा का दायरा बढ़ाना है, तो इसके लिए पर्याप्त संसाधन और प्रशिक्षित मानव संसाधन उपलब्ध कराना अनिवार्य है। शिक्षाशास्त्र विभाग की डॉ. प्रीति वर्मा ने विद्यालयों और विश्वविद्यालयों के आधारभूत ढांचे पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय और तकनीकी सुविधाएं शिक्षा की गुणवत्ता के लिए जरूरी हैं। समाजशास्त्र विभाग की डॉ. इति अधिकारी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की आवश्यकता और महत्व पर जोर दिया। प्राचार्या डॉ. सरला चक्रवर्ती ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की चुनौतियों से निपटने के लिए आधारभूत ढांचे का सुदृढ़ीकरण, डिजिटल शिक्षा का विस्तार, नियमित शिक्षक-प्रशिक्षण आदि की आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यदि इन पहलुओं पर ध्यान दिया जाए तो नीति का उद्देश्य सफल हो सकता है। कार्यक्रम का संचालन छात्रा रिया पटेल ने किया और अंत में असिस्टेंट प्रोफेसर शालू गुप्ता ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed