फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A report has been filed against history-sheeter PC Sharma and his two sons

Budaun News: हिस्ट्रीशीटर पीसी शर्मा और उसके दो बेटों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Wed, 13 Aug 2025 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
A report has been filed against history-sheeter PC Sharma and his two sons
बदायूं। सिविल लाइंस पुलिस ने एडीजी साधना शर्मा हत्याकांड के अभियुक्त व हिस्ट्रीशीटर पीसी शर्मा और उसके दोनों बेटों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोप है कि पीसी व उसके दोनों बेटों ने एक किरायेदार को जमीन पर कब्जा करने के कारण गाली गलौज की। मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थानाक्षेत्र निवासी हेमंत कुमार अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि वह शशिबाला के मकान व जगह पर किराये पर रहते है। मकान मालिक के दुकान के कुछ हिस्से पर विवाद होने के कारण न्यायालय में लंबित है। आठ अगस्त की सुबह 10 बजे वह अपने मकान मालिक के दरवाजे की दुकान के बहार साफ सफाई कर रहे थे। तभी डीएम रोड निवासी अर्पित, आयुष व प्रेमचंद्र उर्फ पीसी शर्मा अपनी कार से आए। तीनों ने कहा कि यहां क्यों रहते हो और यहां से भाग जा। हमने जमीन खरीद ली है। यहां से नहीं भागेगा तो मारा जाएगा। आरोपियों ने धमकी दी कि जब वह लोग एडीजी साधना शर्मा की हत्या कर सकते है तो तुम क्या चीज हो। इससे वह जान बचाकर घर के अंदर घुस गए। तभी पीछे से अभियुक्तों ने उसे लात मारा। जान से मारने के इरादे से मारपीट की। शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग आ गए। जिन्हें देख अभियुक्त जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। पुलिस ने पीसी शर्मा और उसके दोनों बेटों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed