फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A passenger in a roadways bus became a victim of poisoning

Budaun News: रोडवेज बस में यात्री हुआ जहरखुरानी का शिकार

Sun, 02 Feb 2025 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
A passenger in a roadways bus became a victim of poisoning
मुजरिया में जहरखुरानी का शिकार युवक को एम्बुलेंस में ले जाते ग्रामीण। संवाद
मुजरिया। दिल्ली-मेरठ हाईवे पर थाना क्षेत्र के गांव कोल्हाई के समीप शनिवार सुबह रोडवेज बस का परिचालक जहरखुरानी के शिकार युवक को सड़क किनारे बेहोशी की हालत में उतार गया। राहगीरों ने एंबुलेंस को बुलाकर युवक को जिला अस्पताल भिजवाया। होश आने पर पुलिस ने युवक के परिजनों को सूचना दी है।
विज्ञापन

दातागंज क्षेत्र के गांव अंधरऊ निवासी रामभरत शुक्रवार रात दिल्ली से बदायूं के लिए रोडवेज बस में सवार हुआ था। रास्ते में जहरखुरानी गिरोह ने युवक को शिकार बना लिया। उसे नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया। इसके बाद उसकी जेब में रखी नकदी और सामान लेकर भाग गए।
विज्ञापन

शनिवार सुबह मुजरिया के गांव कोल्हाई बस पहुंची। यहां बस परिचालक युवक को बेहोशी की हालात में सड़क किनारे छोड़ गया। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने युवक को सड़क किनारे पड़े देखा तो पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पुलिस व एंबुलेंस पहुंच गई। राहगीरों ने उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। यहां होश आने पर युवक ने अपना नाम-पता बताया। इसके बाद पुलिस ने युवक के परिजनों को सूचना दी गई। युवक का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed