{"_id":"692499d84061f39d4d0e7baa","slug":"a-moving-car-caught-fire-the-driver-jumped-out-to-save-his-life-badaun-news-c-123-1-bdn1036-151575-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: चलती हुई कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: चलती हुई कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
विज्ञापन
आग लगने के बाद जलती कार। संवाद
दहगवां। चलती कार में सोमवार की सुबह बदायूं-दिल्ली हाईवे पर अचानक आग लग गई। चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पुलिस व दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। जब तक आग पर काबू पाया जा सका, तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी। इस दौरान हाईवे पर दोनों ओर जाम के हालात बन गए। आग बुझने के बाद कार को सड़क से हटाया गया। तब कहीं जाम खुल सका। हादसा संभल के जुनावई थाना क्षेत्र में हुआ है, जो बदायूं की सीमा के पास ही है।
जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव दांदरा निवासी विजय सिंह कार से दिल्ली से अपने गांव लौट रहे थे। उन्होंने करीब छह माह पहले ही नई कार खरीदी थी। वह कार लेकर संभल और बदायूं जिले की सीमा पर पहुंचे थे। तभी अचानक उन्हें अपनी कार से धुआं उठता दिखा।
उन्होंने कार रोकी और उसे चेक किया कि तभी उससे आग की लपटें उठने लगीं। यह देखकर वह दूर भाग खड़े हुए। उनकी आंखों के सामने ही कार आग का गोला बन गई। गनीमत रही कि वह तुरंत कार से उतर गए नहीं तो बड़ा हादसा हाे सकता था। उनकी जान तो बच गई, लेकिन कार पूरी तरह से जल गई।
विज्ञापन
इस दौरान हाईवे से गुजर रहे वाहन भी आग देखकर रुक गए, जिससे हाईवे पर वाहनों की कतार लग गई। सूचना पर नजदीकी थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड पहुंच गई। उसके बाद कार में लगी आग बुझाई गई। विजय सिंह ने बताया कि कार में आग कैसे लगी, इसका पता नहीं चला है लेकिन कार में चलते समय आग लगी थी। जुनावई थाना पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है।