{"_id":"6912448cf7873039960c7598","slug":"a-man-was-duped-of-rs-165-lakh-on-the-pretext-of-marriage-badaun-news-c-123-1-bdn1006-150629-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: शादी का झांसा देकर युवक से 1.65 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: शादी का झांसा देकर युवक से 1.65 लाख की ठगी
विज्ञापन
कुंवरगांव। थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव निवासी राजाराम ने आरोप लगाते हुए थाने पर शादी के नाम पर ठगी की शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थानाक्षेत्र के मोहनपुर गांव निवासी राजाराम ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि एक माह पूर्व आरोपी व्यक्ति उनके घर आया और राजाराम से उसके छोटे भाई की शादी जिला आजमगढ़ निवासी युवती से कराने की बात कही। इसकी एवज में दो लाख रुपये मांगे।
राजाराम आरोपी व्यक्ति के झांसे में आ गया। उसने आरोपी व्यक्ति को एक लाख 65 हजार रुपए 20 दिन पूर्व दे दिए थे। मगर, आरोपी व्यक्ति ने उसके भाई की शादी अब तक नहीं कराई है। जब उससे संपर्क फोन द्वारा किया तो वह टाल-मटोल करने लगा। पीड़ित ने सोमवार को थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने बताया कि मामले का शिकायती पत्र उनके पास आया है। वह मामले की जांच कर रहे हैं। संवाद