{"_id":"5ed38cdf8ebc3e908a71854a","slug":"a-man-hanged-to-death197","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में फंदे पर लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में फंदे पर लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
मूसाझाग (बदायूं)। मूसाझाग थाना क्षेत्र के ग्राम गिल्हौर में एक युवक ने फंदे पर लटककर जान दे दी। पिता का आरोप है कि उनके छोटे भाई ने बेटे के साथ मारपीट की थी, जिससे तंग आकर बेटे ने आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
ग्राम गिल्हौर निवासी सोनू (19) पुत्र मुन्नालाल तीन भाइयों में सबसे छोटा था। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। वह खेतीबाड़ी करके परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। पिता के मुताबिक उनकी पत्नी राजरानी बीमार थी। वह स्वयं शनिवार को वजीरगंज इलाके के गांव उरैना में एक दसवां संस्कार में गए थे। घर पर उनका छोटा बेटा सोनू और बड़ा बेटा रह गया था। जबकि मझला बेटा बाहर गया हुआ था। सुबह उनके छोटे भाई ने मामूली बात पर उनके बेटे सोनू को जमकर पीटा। दोपहर में उनका बेटा गली से निकल रहा था। तो उनकी बेटी ने कह दिया कि मेरी तरफ कैसे देख रहा है। इसी बात पर छोटा भाई घर में घुस आया और उसके बेटों को पीटा। बड़ा बेटा मानसिक मंदित है, जिससे वह उसे नहीं बचा सका। इससे तंग आकर उनके बेटे सोनू ने घर में फंदे पर लटककर जान दे दी। शाम को वह घर लौटे तो उन्हें इस बारे में पता चला। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जिससे मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मुन्नालाल ने अपने छोटे भाई के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन