फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A long series of contributions by Brahmins to the country: Madhav Mishra

देश में ब्राह्मणों के योगदान की एक बड़ी शृंखला : माधव मिश्रा

Mon, 05 Jan 2026 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
A long series of contributions by Brahmins to the country: Madhav Mishra
इस्लाम नगर में ब्राह्मण सम्मेलन में स्वागत समारोह के दौरान अति​थि गण। संवाद - फोटो : मरीजों की जांच करते चिकित्सक।
इस्लामनगर। कस्बा के एक रिसोर्ट में आयोजित अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (भारत) के सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष माधव मिश्रा ने कहा कि इतिहास गवाह है कि देश में ब्राह्मणों के योगदान की एक बड़ी शृंखला है। हर ब्राह्मण को इस पर गर्व होना चाहिए। इस मौके पर उन्होंने हरिओम पाराशरी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की। सम्मेलन की अध्यक्षता एमएम वशिष्ठ ने की।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष माधव मिश्रा ने कहा कि इतिहास में ब्राह्मणों बड़ा योगदान रहा है। इसमें महर्षि दधीचि, भगवान परशुराम, चाणक्य आदि इसके बड़े उदाहरण हैं। सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए वेद, पुराण, उपनिषद, महाभारत व रामायण में उनके उल्लेख सर्वविदित हैं। ब्राह्मणों ने ही सर्वे भवंतु सुखिना का मंत्र दिया है। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने ही आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग के लिए 33 वर्षों तक संघर्ष किया।
विज्ञापन

हरिओम पाराशरी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर उपस्थित लोगों ने उनका फूलमाला पहनाकर व तालियां बजाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि वह ब्राह्मणों के सुख-दुख में पहले भी तैयार थे और आगे भी रहेंगे। अध्यक्षता कर रहे एचएस इंस्टीट्यूट के चेयरमैन एमएम वशिष्ठ ने उपस्थित लोगों से व्यापार व शिक्षा में आगे बढ़ने की अपील की। संचालन डीसीबी डायरेक्टर हितेंद्र शंखधार ने किया। इस दौरान राम कुमार उपाध्याय, केके उपाध्याय, भुवनेश शर्मा, रामवीर शर्मा, निगेश्वर मिश्रा, श्रीनिवास दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed