फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A leader from another district was made the district president, 12 Congressmen resigned

Budaun News: दूसरे जिले के नेता बनाया को जिलाध्यक्ष, 12 कांग्रेसियों ने दिया इस्तीफा

Thu, 24 Apr 2025 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
A leader from another district was made the district president, 12 Congressmen resigned
दातागंज में कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले पदा​धिकारी व कार्यकर्ता। संवाद
दातागंज। कांग्रेस के हाईकमान ने दूसरे जिले के नेता को जिलाध्यक्ष बना दिया है। इसका जिले के कांग्रेसियों ने विरोध शुरू कर दिया है। दातागंज विधानसभा क्षेत्र के 12 कांग्रेसियों ने इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन

दातागंज से कांग्रेस के विधानसभा प्रत्याशी रहे और प्रदेश स्तर तक पदाधिकारी रह चुके आतिफ खां जख्मी ने बताया कि हाल ही में चुने गए जिलाध्यक्ष बदायूं के नहीं हैं। जिलाध्यक्ष बनाते समय दातागंज विधानसभा के कांग्रेसियों का ख्याल नहीं रखा गया है। 2017 में कांग्रेस के खाते में सीट आई, लेकिन सपा को दे दी गई। आरोप है कि पार्टी में अल्पसंख्यक और एससी कोटे की अनदेखी की जा रही है। तीन प्रदेश सचिव बनाए गए, लेकिन बदायूं का कोई नहीं लिया गया। इनमें एक भी मुस्लिम को भी शामिल नहीं किया गया है। जिलाध्यक्ष बनाते समय जिले के सक्रिय मुस्लिम नेताओं की उपेक्षा की गई है। इससे नाराज पूर्व ब्लाॅक अध्यक्ष रामपाल, मोहम्मद इशाक, अजहर हुसैन, पीसीसी सदस्य छोटेलाल भुजबल, एजाज खान, नगर अध्यक्ष दातागंज मोहम्मद कादरी, ब्लाक प्रमुख म्याऊं हरिओम, पूर्व जिला सचिव इदरीश तूफानी, असलम अल्वी, ब्लाक अध्यक्ष हनीफ अल्वी और ब्लाॅक महासचिव शफीक अहमद ने इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed