फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A huge fire broke out in the gas cylinder in the kitchen

Budaun News: रसोईघर में गैस सिलिंडर में लगी भीषण आग

Thu, 20 Mar 2025 01:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Thu, 20 Mar 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
A huge fire broke out in the gas cylinder in the kitchen
गांव ग्योति धर्मपुर में सिलिंडर में लगी आग बुझाने के बाद मौजूद दमकल कर्मी व लोग। संवाद - फोटो : संवाद
म्याऊं। अलापुर के गांव ग्योति धर्मपुर में बुधवार सुबह रसोईघर में खाना बनाते समय गैस सिलिंडर में आग लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। इससे लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

गांव निवासी राकेश पुत्र साधुराम की महिलाएं बुधवार सुबह करीब दस बजे रसोईघर में खाना बनाने गई थीं। महिला ने जैसे ही गैस चूल्हा को जलाया। वैसे ही सिलिंडर ने आग पकड़ ली। महिला ने कमरे से बाहर भागकर शोर मचाया। महिला के शोर मचाने से आस पड़ोस के लोग आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े। देखते ही देखते गांव के लोग एकत्रित हो गए। गांव के लोगों के गीला कपड़ा व कंबल डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सिलिंडर जमीन पर गिर जाने के कारण आग नहीं बुझी। किसी ने डायल 112 की पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर डायल 112 व म्याऊं चौकी की पुलिस गांव पहुंच गई। वहीं, अलापुर गैस एजेंसी के कर्मचारी दो फायर सिलिंडर लेकर पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने फायर सिलिंडरों की मदद आग पर काबू पाया गया। तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed