फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A fire broke out in the house due to a lamp used for worship, destroying property worth thousands.

Budaun News: पूजा के दीये से घर में लगी आग, हजारों की संपत्ति जली

Sat, 17 Jan 2026 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
A fire broke out in the house due to a lamp used for worship, destroying property worth thousands.
मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव सगराय में आग लगने के बाद शोक में डूबा परिवार। संवाद
बदायूं। मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव सगराय में पूजा घर में रखे दीये से घर में आग लग गई। हादसे में पांच हजार रुपये और हजारों रुपये का गृहस्थी का सामान जल गया। काफी मुश्किल के बाद गांव वासियों ने मिलकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

गांव सगराय में श्रीमद्भागवत कथा चल रही हैै। गांव के मुकेश श्रीवास्तव की पत्नी ममता और बच्चों ने पूजा करके दीया पूजा वाली अलमारी में रख दिया और कथा सुनने चले गए। मुकेश घर पर नहीं थे। वह बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। गांव वालों ने उनके घर से धुंआ उठता देखा तो पता किया कि अलमारी में रखे दीये से आग फैल रही है। सभी ने मिलकर बाहर से ही आग बुझाने की कोशिश की। जब तक आग बुझ पाई तब तक चारपाई, बर्तन, टीवी, मोबाइल फोन सहित नकदी जल चुकी थी। आग से लगभग 55 हजार रुपये की संपत्ति जलने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed