{"_id":"691f7b201634c5a3d1032161","slug":"a-fire-broke-out-due-to-a-leaking-lpg-cylinder-injuring-a-businessman-badaun-news-c-123-1-sbly1006-151259-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: एलपीजी सिलिंडर लीक होने से लगी आग, व्यापारी झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: एलपीजी सिलिंडर लीक होने से लगी आग, व्यापारी झुलसा
विज्ञापन
बिल्सी। मोहल्ला संख्या पांच में बृहस्पतिवार सुबह छोटा एलपीजी सिलिंडर अचानक लीक हो जाने से आग लग गई। हादसे में सराफा व्यवसायी गंभीर रूप से झुलस गए, जबकि उन्हें बचाने पहुंचे चचेरे भाई मामूली रूप से झुलस गए। गंभीर रूप से झुलसे युवक को मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल ले जाया गया।
मोहल्ला संख्या पांच निवासी एवं सराफा व्यवसायी विपिन वार्ष्णेय पुत्र बनवारी लाल रोज की तरह स्नान के बाद पूजा करने जा रहे थे। जैसे ही उन्होंने दीपक जलाया, उसी दौरान कमरे में रखा छोटा एलपीजी सिलिंडर लीक होने के चलते आग पकड़ गया। देखते ही देखते तेज लपटों ने विपिन को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गए।
शोर सुनकर उनकी पत्नी और चचेरे भाई अंशुल कुमार भी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। इस दौरान वह भी मामूली रूप से झुलस गए। परिवार के लोगों ने गंभीर रूप से आग में झुलसे विपिन को तुरंत मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना से मोहल्ले में हड़कंप मच गया। मोहल्ले के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। उक्त घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को नहीं दी गई है। संवाद