{"_id":"68a61b1b367e51e607026dc0","slug":"a-farmer-died-after-being-crushed-when-a-tractor-overturned-in-a-ditch-badaun-news-c-123-1-bdn1011-145417-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: खंती में ट्रैक्टर पलटने से दबकर किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: खंती में ट्रैक्टर पलटने से दबकर किसान की मौत
विज्ञापन
खंती में पलटे ट्रैक्टर को देखते ग्रामीण। संवाद
सिलहरी। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव शिकरापुर के पास बुधवार सुबह अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर खंती में पलट गया। दबने से किसान की मौके पर ही मौत हो गई। किसान की मौत से परिजनों में चीख पुकार मची हुई है।
कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव मोगर निवासी महेशचंद्र सिंह (60) पुत्र केदार सिंह बुधवार सुबह अपना ट्रैक्टर ठीक कराने के लिए शहर आ रहे थे। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव शिकरापुर के पास ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क की पुलिया से उतरकर खंती में जाकर पलट गया। महेशचंद्र सिंह ट्रैक्टर के नीचे दब गए।
हादसा होते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर हटाकर किसान को बाहर निकला। वहीं, सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने पर डायल 112 व थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस एंबुलेंस की मदद से किसान को जिला अस्पताल लेकर आई। यहां डॉक्टर ने किसान को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम को भेजा है। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।