फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A dumper collided with the height gauge before Dataganj railway crossing, causing a jam for two hours

Budaun News: दातागंज रेलवे क्रॉसिंग से पहले हाइटगेज से टकराया डंपर, दो घंटे लगा जाम

Thu, 07 Aug 2025 01:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
A dumper collided with the height gauge before Dataganj railway crossing, causing a jam for two hours
फाटक बंद होने से लगा जाम। संवाद
सिलहरी। दातागंज रेलवे क्रॉसिंग से पहले लगे हाइटगेज से डंपर बुधवार सुबह करीब पांच बजे टकरा गया। हाइटगेज टूटकर डंपर में फंस गया। सूचना पर आए आरपीएफ के जवानों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद डंपर को हटवाया। इसके बाद ही जाम खुल सका। दो घंटे में क्रॉसिंग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। डंपर को सीज करने के साथ चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन



शहर से डंपर दातागंज जा रहा था। बुधवार करीब सुबह पांच बजे जैसे ही वह दातागंज क्रॉसिंग पर पहुंचा तो रेलवे लाइन से लगे हाइटगेज में डंपर फंस गया, जिससे वह टूटकर फंस गया। इसके चलते डंपर न आगे बढ़ सका और न ही पीछे हट सका। डंपर फंसने के बाद रेलवे कर्मचारियों ने फाटक बंद कर सूचना आरपीएफ समेत रेलवे विभाग के अधिकारियों काे दी। आरपीएफ ने डंपर को बमुश्किल निकालवाया। उसके बाद हाइटगेज को ठीक कराके लगवाया गया। इसमें करीब दो घंटे का समय लग गया। दो घंटे में रेलवे फाटक के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। ठीक कराने बाद करीब 7:20 बजे यातायात सुचारू किया गया। इस दौरान बाइक सवार लोग रेलवे पटरी से होकर जान जोखिम में डालकर निकलते दिखे। आरपीएफ इंस्पेक्टर रामप्रताप सिंह ने बताया कि चालक राशिद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। डंपर को सीज कर थाने पर खड़ा कराया गया है। हाइटगेज को ठीक कराके यातायात करीब दो घंटे में ही सुचारू करा दिया गया।

फाटक बंद होने से लगा जाम। संवाद

फाटक बंद होने से लगा जाम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed