{"_id":"6a70f4e593f4c205c4085932","slug":"a-drive-was-launched-to-capture-stray-cattle-along-the-kanwar-route-from-kachhla-to-badaun-badaun-news-c-123-1-sbly1001-170006-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: कांवड़ मार्ग पर कछला से बदायूं तक गोवंशों को पकड़ने का चला अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: कांवड़ मार्ग पर कछला से बदायूं तक गोवंशों को पकड़ने का चला अभियान
Tue, 04 Aug 2026 01:37 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Tue, 04 Aug 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
बरेली-मथुरा रोड से संरक्षित गोवंश का पकड़ा गया। स्रोत प्रशासन
- फोटो : Archive
बदायूं। कछला से बदायूं तक कांवड़ मार्ग पर संरक्षित गोवंशों की मौजूदगी को लेकर प्रकाशित खबर के बाद जिला प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सड़क पर विचरण कर रहे गोवंशों को हटवा दिया। सोमवार को अधिकारियों की निगरानी में विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाकर गोवंशों को पकड़कर सुरक्षित स्थानों और गो आश्रय केंद्र भेजा गया,दससे कांवड़ियों को राहत मिली।
सावन शुरू होने के साथ ही कछला से कांवड़ियों का जल भरकर शिवालय पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। मार्ग पर बैठे गोवंशों के कारण हादसे की आशंका बनी थी। श्रद्धालुओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को प्रमुखता से उठाया। इसके बाद में प्रशासन हरकत में आया और संबंधित विभागों की संयुक्त टीमों ने पूरे मार्ग पर अभियान चलाया। नगर पालिका ईओ विनय कुमार मणि त्रिपाठी ने बताया कि कछला से बदायूं तक अभियान चलाया गया है। साथ ही कर्मचारियों की तैनाती की जा रही है, ताकि संरक्षित गोवंश मार्ग पर दोबारा न पहुंच सकें और श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित बनी रहे।

बरेली-मथुरा रोड से संरक्षित गोवंश का पकड़ा गया। स्रोत प्रशासन- फोटो : Archive

बरेली-मथुरा रोड से संरक्षित गोवंश का पकड़ा गया। स्रोत प्रशासन- फोटो : Archive
विज्ञापन