फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A cut drum was thrown, the condition of two people is not improving

Budaun News: फेंका गया कटा हुआ ड्रम, दो लोगों की हालत में सुधार नहीं

Sat, 21 Jun 2025 01:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
A cut drum was thrown, the condition of two people is not improving
खेत में फेंका गया कटा हुआ ड्रम। संवाद
उसावां। थानाक्षेत्र के ग्राम गौतरा के नरपत खुर्द में कटे हुए प्लॉस्टिक के ड्रम में नहाने से एक ही परिवार के आठ लोगों की तबीयत खराब हो गई थी। इसमें दो लोगों की हालत में सुधार नहीं है। उनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

गौतरा निवासी रतन सिंह यादव ने बताया कि बाजार से बुधवार की सुबह आठ बजे के करीब कटा हुआ प्लास्टिक का आधा ड्रम लेकर आए थे। जिसे बाथरूम के पास रख कर दिया गया था। बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे राजीव ने ड्रम को धोया। उसके बाद राजीव ने अपने दो पुत्रों अमन (8) व इशू (6) के साथ स्नान किया। इसके बाद परिवार के पवनेश (23), रतन सिंह यादव (50), वीरेशा देवी (45), संजीव कुमार (28), शांति देवी (60) ने स्नान किया। रतन ने बताया कि पिपरमेंट जैसी महक लगी तो नहाने के एक दो घंटे बाद शरीर पर खुजली होने लगी और दिल की धड़कन बढ़ गई। इसके बाद गांव में निजी चिकित्सक के यहां इलाज कराया, फायदा न होने पर जिला अस्पताल पहुंचे। बृहस्पतिवार शाम को छह लोगों को छुट्टी दे दी गई है। अब भी राजीव व पवनेश का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। रतन ने बताया परिवार के लोग ड्रम को लेकर इस कदर डर गए हैं कि उसे खेत में ले जाकर डाल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed