फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A complaint was made about possession and a deadly attack was carried out; a report was filed.

Budaun News: कब्जे की शिकायत की तो किया जानलेवा हमला, रिपोर्ट दर्ज

Mon, 29 Sep 2025 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
A complaint was made about possession and a deadly attack was carried out; a report was filed.
बदायूं। ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जा करने की शिकायत की तो गांव के ही कब्जाधारी रंजिश मानने लगे। शिकायत करने वाले को रास्ते में घेरकर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की है।
विज्ञापन


बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव ईखखेड़ा के रहने वाले योगेश कुमार शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया है कि गांव के ही नीरज, मनोज ने ग्राम सभा की जमीन पर कब्जा किया है। कब्जा का विरोध किया तो दोनों ने 16 सितंबर दोपहर 02.30 बजे गाली-गलौज किया। 17 सितंबर को बाइक से अपने दोस्त विनय कुमार को लेकर हल्का लेखपाल से मिलने बिल्सी जा रहा था। गांव पिण्डौल की पुलिया के पास पीछे से आ रही कार को मेरी बाइक के आगे लगा दिया। नीरज व मनोज के साथ लव, कुश थे। गाड़ी से उतरे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध किया तो मारपीट कर दी। जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पुलिस ने चारों लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed