{"_id":"69333c4bfd0bb697cc0f23c0","slug":"a-broken-culvert-caused-pain-and-a-pregnant-woman-suffered-a-miscarriage-badaun-news-c-123-1-sbly1006-152243-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: टूटी पुलिया बनी दर्द की वजह, गर्भवती महिला का हुआ गर्भपात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: टूटी पुलिया बनी दर्द की वजह, गर्भवती महिला का हुआ गर्भपात
विज्ञापन
बिल्सी। मोहल्ला संख्या तीन मिनी बाइपास मार्ग पर स्थित जर्जर पुलिया एक दंपती के लिए गहरे दुख का कारण बन गई।
जानकारी के अनुसार, मोहल्ला संख्या दो निवासी अंज़र असग़र खां शुक्रवार की सुबह दिल्ली से पत्नी फराह के साथ कार से घर लौट रहे थे। पत्नी करीब ढाई वर्ष बाद गर्भवती हुईं थीं, जिससे दंपती बेहद खुश थे। बताया जाता है कि जैसे ही दंपती की अर्टिगा कार मिनी बाइपास के मोड़ पर पहुंची, तभी कार पूरा पहिया टूटी हुई पुलिया में धंस गया।
अचानक लगे तेज झटके से गर्भवती महिला को गंभीर चोट पहुंची। परिजनों के अनुसार, इस हादसे के चलते उनका गर्भपात हो गया, जिससे दंपती के सभी सपने एक ही पल में बिखर गए।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पुलिया वर्षों से जर्जर हालत में है। नगर पालिका और प्रशासन से कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद न इसकी मरम्मत कराई गई और न ही नई पुलिया का निर्माण हुआ। दंपती का कहना है कि उन्होंने चाहे जीवन का सबसे बड़ा नुकसान झेल लिया हो, फिर भी उनकी मांग सिर्फ इतनी है कि इस पुलिया को ऊंचा व मजबूत स्लैब डालकर बनाया जाए, ताकि भविष्य में किसी और परिवार को ऐसी पीड़ा न सहनी पड़े। उन्होंने यह भी कहा कि इस मार्ग से भारी वाहन भी गुजरते हैं, इसलिए पुलिया को मजबूती से ढका जाए और सड़क को कंक्रीट सीमेंट से बनाया जाए।