{"_id":"66a6e27321dc1b0e2c01a2b7","slug":"a-12-year-old-girl-guarding-the-crop-was-raped-badaun-news-c-123-1-sbly1004-123213-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: फसल की रखवाली कर रही 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: फसल की रखवाली कर रही 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म
Mon, 29 Jul 2024 05:59 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Mon, 29 Jul 2024 05:59 AM IST
विज्ञापन
सहसवान। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में खेत पर फसल की रखवाली कर रही 12 साल की बच्ची से शिमला मिर्च लेने के बहाने से आए आरोपी ओमवीर ने दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर वह मौके से भाग गया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।
बच्ची के पिता का कहना है कि उनके खेत में शिमला मिर्च की फसल है। वहां पर उन्होंने टेंट भी लगा रखा है। कोई न कोई हर समय खेत पर मौजूद रहता है। रविवार को दोपहर के समय 12 साल की बेटी खेत पर माैजूद थी। उसी दौरान आरोपी शिमला मिर्च खरीदने की बात कहकर वहां पहुंचा। बच्ची को टेंट में ले जाकर उसने दुष्कर्म किया। बेटी के चीखने पर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे।
उन्होंने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह उनके हत्थे नहीं आया। बाद में परिवार वाले बालिका को लेकर कोतवाली पहुंचे और आरोपी ओमवीर के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। इंस्पेक्टर सौरभ सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।