फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   99.72 crore budget passed in Nagar Palika Board meeting

Budaun News: नगर पालिका बोर्ड की बैठक में 99.72 करोड़ का बजट पारित

Sat, 22 Feb 2025 09:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 09:52 PM IST
विज्ञापन
99.72 crore budget passed in Nagar Palika Board meeting
बोर्ड की बैठक में मौजूद पालिका अध्यक्ष फात्मा रजा। स्रोत नगर पालिका - फोटो : आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर क्षतिग्रस्त ट्रेक्टर।
बदायूं। नगर पालिका परिषद सभागार में हुई बोर्ड की बैठक में 99.72 करोड़ का बजट पारित किया गया। इसमें आय-व्यय के खर्च का ब्योरा पेश किया गया। बजट सभी सदस्यों की सहमति से पारित कर दिया गया। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष फात्मा रजा ने कहा कि नगर में साफ सफाई पर विशेष ध्यान रहेगा।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के सभागार में पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक शुरू हुई। नगर मजिस्ट्रेट व ईओ सुरेश कुमार पाल ने गत बोर्ड बैठक की कार्यवाही पेश की। इसके बाद बोर्ड बैठक में पारित होने वाले प्रस्ताव पेश किए। सदस्यों से चर्चा के बाद बजट को पारित कर दिया गया। इसके बाद सदन के पटल पर दूसरा विशेष प्रस्ताव रखा गया।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष फातिमा रजा ने बैठक में बताया कि नगर पालिका परिषद, बदायूं सीमान्तर्गत सार्वजनिक शौचालयों, सामुदायिक शौचालयों, व्यक्तिगत शौचालयों आदि के लिए एफएसटीपी प्लांट तैयार कर नगर पालिका परिषद को हस्तगत किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड की बैठक में विशेष प्रस्तावों के अतिरिक्त सामान्य प्रस्ताव भी रखे गए। सदन के पटल में प्रस्ताव रखा गया कि डायट परिसर में बना ऑडिटोरियम रखरखाव एवं प्रबंधन को नगर पालिका को हस्तगत किया जाए। उसके रखरखाव के खर्चे आदि को नगर पालिका वहन करेगा। ऑडिटोरियम के आवंटन आदि की उपविधियों को तैयार कर पृथक से उपलब्ध कराई जाएंगी

बोर्ड की बैठक में सभासद ग्रीश शुक्ला, अनवर खा, किशोर,भागदेवी, भूदेवी चंदेल, प्रेमलता सिंह, ममता, राजीव नारायण रायजादा, शाजमा, मोहित सक्सेना, अरविन्द राठौर, वाहिद अली समेत सभी सभासद मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed