Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   94 percent of students were present on the first day of the half-yearly examinations.

Budaun News: अर्द्धवार्षिक परीक्षा के पहले दिन 94 फीसदी बच्चे रहे उपस्थित

Wed, 18 Nov 2026 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
94 percent of students were present on the first day of the half-yearly examinations.
बदायूं के ब्लॉक जगत के उच्च प्राथमिक विद्यालय में परीक्षा देते विद्यार्थी। संवाद
बदायूं। जिले के परिषदीय विद्यालयों में मंगलवार से कक्षा एक से आठ तक की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू हो गईं। पहले दिन परीक्षा में करीब 94 फीसदी विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

जिले के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कंपोजिट और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों के विद्यार्थी की परीक्षा मंगलवार से शुरू हो गई, जो 21 नवंबर तक चलेगी। पहले दिन प्रथम पाली में कक्षा दो और तीन की गणित, कक्षा चार, पांच और छह की हिंदी और कथा सात और आठ की विज्ञान की परीक्षा हुई।
विज्ञापन

दूसरी पाली में कक्षा तीन से आठ तक के विद्यार्थियों की संस्कृत और उर्दू की परीक्षा कराई गई। पहली पाली में परीक्षा सुबह साढ़े नौ से पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे और दूसरी पाली में दोपहर साढ़े 12 से 2:30 बजे तक चली। पहले दिन 94 फीसदी विद्यार्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए नवीन कुमार ने बताया कि परीक्षा का उद्देश्य बच्चों पर दबाव बनाना नहीं, बल्कि उनकी शैक्षिक प्रगति का आकलन करना है। सभी विद्यालयों में नकलविहीन और पारदर्शी तरीके से परीक्षा कराने के निर्देश दिए गए हैं। विद्यालय स्तर पर प्रधानाध्यापक, ब्लॉक स्तर पर खंड शिक्षा अधिकारी और जिला स्तर पर बीएसए कार्यालय निगरानी कर रहा है।


हर्रायपुर में 347 विद्यार्थी हुए शामिल

बिसौली। कंपोजिट विद्यालय हर्रायपुर में मंगलवार को हुई अर्द्धवार्षिक परीक्षा में 347 बच्चे शामिल रहे। प्रधानाचार्य ने बताया कि प्राथमिक स्तर पर 108 में से 104 और उच्च प्राथमिक स्तर पर 253 में से 243 विद्यार्थी उपस्थित रहे। कुल 361 में से 347 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed