फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   मंडी समिति में खाद उतारने आए ट्रक से कुचलकर महिला की मौत

मंडी समिति में खाद उतारने आए ट्रक से कुचलकर महिला की मौत

Wed, 23 Jan 2019 05:42 PM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Wed, 23 Jan 2019 05:42 PM IST
विज्ञापन
मंडी समिति में खाद उतारने आए ट्रक से कुचलकर महिला की मौत
बदायूं। मंडी समिति में खाद उतारने आए ट्रक ने एक महिला को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पास में खड़े कई लोग बाल-बाल बच गए। चालक उसी समय ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

मूसाझाग थाना क्षेत्र के ग्राम बीबीपुर निवासी करीब 50 वर्षीय नन्ही देवी बुधवार को अपनी पुत्रवधू सुनीता पत्नी मुनेंद्र के साथ दवा लेने शहर आई थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों सास बहू के अलावा गांव के कई लोग टेंपो में सवार थे। चालक को टेंपो में कुछ खाद के कट्टे डलवाने थे। इस कारण वह टेंपो को मंडी समिति ले गया। जहां पहले से एक ट्रक से खाद उतर रही थी। चालक ने उसी के बराबर में अपना टेंपो लगा दिया और उसमें बैठे लोग नीचे उतरकर ट्रक के पीछे खड़े हो गए। तभी चालक ने ट्रक को बगैर देखे पीछे हटा दिया, इससे कई लोग ट्रक की चपेट में आ गए, जबकि नन्ही देवी ट्रक के पहियों से कुचल गईं। बाकी लोगों और सुनीता को आसपास खड़े लोगों ने ट्रक के नीचे से खींच लिया। इससे उनकी जान बच गई। इस हादसे के बाद अफरातफरी मच गई। चालक उसी समय ट्रक छोड़कर फरार हो गया। लोगों ने तुरंत नन्ही देवी को जिला अस्पताल भेज दिया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed