{"_id":"5b294ad94f1c1bb36e8b8b52","slug":"91529432793-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने जिला अस्पताल के सीएमएस से किया जबाव-तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने जिला अस्पताल के सीएमएस से किया जबाव-तलब
Updated Tue, 19 Jun 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम ने जिला अस्पताल के सीएमएस से किया जवाब-तलब
पैनल में हुआ था इरशाद के शव का पोस्टमार्टम, हार्टअटैक से मौत की पुष्टि, कराई गई वीडियोग्राफी अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। जिला अस्पताल में युवक की मौत के बाद हंगामा होने के मामले में डीएम ने सीएमओ के साथ-साथ सीएमएस का भी जवाब-तलब किया है। इस पर सीएमएस ने अपनी गोपनीय जांच रिपोर्ट सौंपी है। सीएमओ कार्यालय से भी इस मामले की जांच की जा रही है। वहीं सीएमएस ने युवक की मौत के दौरान सिलिंडर में गैस मौजूद होना बताया है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ब्राहमपुर निवासी इरशाद की सोमवार दोपहर जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस पर परिवार वालों ने अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि इरशाद को खाली सिलिंडर लगा दिया गया था। सिलिंडर में ऑक्सीजन नहीं थी, जिससे युवक की मौत हो गई। मृतक के भाई इरफान ने इस संबंध में लापरवाही का आरोप लगाते हुए सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर भी सौंपी थी। जिस पर पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में ले लिया। बाद में देर रात युवक के शव का पैनल में पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के दौरान वीडियोग्राफी भी कराई गई। युवक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक हृदय में खून का थक्का जमा हुआ था। हृदय का वजन भी करीब 320 ग्राम रहा होगा। उसकी बड़ी आंत नीले रंग की मिली थी। हृदय की धमनियों में खून का थक्का जमना हार्टअटैक माना जाता है। युवक के पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिवार वालों के हवाले कर दिया है। अभी इस मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। पुलिस ने मामले की पहले जांच करने को कहा है।
वर्जन-
मामला संज्ञान में है। जिला अस्पताल के सीएमएस ने अपनी गोपनीय जांच रिपोर्ट सौंप दी है। उन्होंने क्या रिपोर्ट सौंपी है। अभी इसका पता नहीं चला है। बाकी मामले की जांच की जा रही है। उसके बाद ही कोई निर्णय लिया जा सकता है।
विज्ञापन
-संदीप कुमार, प्रभारी डीएम/सीडीओ
वर्जन--
युवक की मौत के मामले में डीएम ने सीएमओ से स्पष्टीकरण मांगा था। जिस पर जिला अस्पताल के सीएमएस से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। अभी उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया है। सिलिंडर आदि चेक किया जा रहा है।
-डॉ. प्रमोद कुमार, प्रभारी सीएमओ