फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   बिजली कटौती से रोजेदारों में आक्रोश, प्रदर्शन किया

बिजली कटौती से रोजेदारों में आक्रोश, प्रदर्शन किया

Fri, 16 Jun 2017 08:31 PM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 08:31 PM IST
विज्ञापन
बिजली कटौती से रोजेदारों में आक्रोश, प्रदर्शन किया
ककराला। जुमे की नमाज के बाद मस्जिद काले खां के सामने बिजली व्यवस्था से आहत नमाजी और रोजेदारों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि रमजान में 20 घंटे बिजली देने का फरमान कागजों में सिमटकर रह गया है। बिगड़े शेड्यूल के अलावा अघोषित कटौती ने क्षेत्र के लोगों को रुलाकर रख दिया है। उन्होंने कहा कि लोगों की रातों की नींद और दिन चैन उड़ गया है। सहरी के वक्त अक्सर बिजली गुल रहती है। ऐसे में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान डॉ. खालिद नईम ने कहा कि रात में मस्जिदों में तरावीह होती है। वहीं सुबह सहरी के समय भी घरों में काफी काम होता है। बिजली कटौती की वजह से महिलाओं और रोजेदारों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोजे की हालत में लोगों को मस्जिद तक आने-जाने में परेशानी होती है। ग़ुलाम मोहम्मद खां, आजम खान, बिलाल खां, शेखू खां, जावेद खान, डॉ. असलम खान, मुर्शिद खां, हामिद खान, उमैर खां, जुनैद खां, यूनुस खान आदि ने अघोषित कटौती और ट्रिपिंग की समस्या से जल्द निजात दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed