{"_id":"580f5c6d4f1c1bcd75bc314b","slug":"9-sample-taken-in-dataganj-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"दातागंज क्षेत्र में लिए खाद्य पदार्थों के नौ नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दातागंज क्षेत्र में लिए खाद्य पदार्थों के नौ नमूने
ब्यूरो/बदायूं
Updated Tue, 25 Oct 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली पर मिलावटखोरी पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत दातागंज क्षेत्र में खाद्य पदार्थ के नौ नमूने मंगलवार को लिए गए। खाद्य पदार्थों के नमूने लेने का काम तीन खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने किया।
डीएम पवन कुमार के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी जवाहरलाल, राजीव कुमार और देवकांत ने मिलकर दातागंज तहसील क्षेत्र में अभियान चलाया। खाद्य विभाग की टीम ने बेलाडांडी रोड से बेसन का एक नमूना लिया। उसहैत कस्बे की दो दुकानों से बर्फी, ककराला मार्केट से वनस्पति घी, दातागंज तिराहा पर खोया एवं पनीर एवं उसहैत से टॉफी का एक नमूना लिया। वहीं, दातागंज क्षेत्र में ही मिश्रित दूध के दो नमूने टैंकरों से लिए गए। इस बारे में जानकारी देते हुए मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय ने बताया कि इन नमूनों को लखनऊ लैब में जांच के लिए भेजा जा रहा है।