फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   8.50 lakh fraud case against SDO and three meter readers

Budaun News: एसडीओ समेत तीन मीटर रीडरों के खिलाफ 8.50 लाख ठगी का केस

Sun, 02 Feb 2025 11:39 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
8.50 lakh fraud case against SDO and three meter readers
बदायू्ं। कोर्ट के आदेश पर फैजगंज बेहटा थाने में विद्युत निगम के एसडीओ और तीन मीटर रीडरों के खिलाफ बिजली बिल के 8.50 लाख रुपये हड़पने एवं छेड़खानी के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की कोर्ट में दायर याचिका पर दर्ज मुकदमे के मुताबिक, उनके भाई पर बिजली बिल बकाया था। इसके चलते उन्होंने बिल के 8.50 लाख रुपये सुनील पचौरी पुत्र रमेश शर्मा निवासी खेड़ादास, मिथुन शर्मा पुत्र अनिल शर्मा निवासी चनी और विपिन शर्मा पुत्र रामनिवास शर्मा को घर जाकर दिए थे। यह सभी मीटर रीडिंग का काम करते हैं।
विज्ञापन

आरोप है कि फैजगंज बेहटा के विद्युत निगम के एसडीओ के इशारे पर ये मीटर रीडर उपभोक्ताओं के रुपये हड़प लेते हैं। बात करने पर एसडीओ ने बताया था कि उनके बिल के ब्याज में शत प्रतिशत छूट मिल जाएगी। इसके चलते उन्होंने एक साथ पूरा बिल जमा किया था, लेकिन आरोपियों ने बिल जमा नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब उन्होंने आरोपियों से बिल की रसीद मांगी तो सुनील पचौरी ने 40 हजार रुपये की रसीद थमा दी, जो फर्जी निकली। इसके बाद सुनील ने फिर से दस हजार की फर्जी रसीद दे दी। जब वह रसीद लेकर एसडीओ के कार्यालय पहुंची तो उन्हें भगा दिया गया। शिकायत करने थाने गईं, लेकिन आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई।
इस बीच उन्होंने कई बार आरोपियों से रुपये को लेकर तगादा भी किया। आरोप है कि रुपये के तगादे के दौरान सुनील पचौरी, मिथुन और अनिल शर्मा ने उनके साथ छेड़खानी भी की। शोर शराबा होने पर मोहल्ले के लोग जुट गए, जिन्हें देख आरोपी मौके से फरार हो गए थे।

घटना की शिकायत एसएसपी से भी की गई थी। जब पुलिस की तरफ से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तब थकहार कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर फैजगंज बेहटा थाने में विद्युत निगम के एसडीओ समेत तीन मीटर रीडरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। फैजगंज बेहटा इंस्पेक्टर इंद्र कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed