{"_id":"68409b4c6a73bc7899010d88","slug":"85-hectare-forest-area-increased-in-badaun-badaun-news-c-123-1-akb1003-140609-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बदायूं में .85 हेक्टेयर वन क्षेत्र बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बदायूं में .85 हेक्टेयर वन क्षेत्र बढ़ा
विज्ञापन
अल्लीपुर मड़ैय्या में लगाए गए पौधे। स्रोत वन विभाग
बदायूं। बदायूं में .85 हेक्टेयर वन क्षेत्र की बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में सरकार ने पौधरोपण का लक्ष्य भी बढ़ा दिया है। इस बार कुल 5.60 लाख पौधे रोपित किए जाएंगे।
वन विभाग ने चंदनपुर, ककोड़ा, अल्लीपुर मड़ैया और पलिया में पिछले साल 1.99 हेक्टेयर क्षेत्र में 4.35 लाख पौधे लगाए थे। अधिकारियों का दावा है कि यहां 90 फीसदी पौधे ठीक हैं। इस बार .85 हेक्टेयर वन क्षेत्र बढ़ने पर जुलाई में 2.94 हेक्टयर क्षेत्र में 5.60 पौधे लगाए जाने का लक्ष्य मिला है। इसके लिए वन विभाग पूरी तरह से तैयारी में जुट गया है। रेंजर विकास कुमार वरुण ने बताया कि पिछली बार की अपेक्षा इस बार अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है।
--
पर्यावरण संरक्षण के लिए किया जा रहा है जागरुक
वन विभाग की ओर से स्कूलों, चौराहों व अन्य जगहों पर जाकर लोगों को कम होते पौधों से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी देने के साथ अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
--
आज कृषि विज्ञान केंद्र में होगा पौधरोपण
कृषि विज्ञान केंद्र में बृहस्पतिवार को पौधरोपण कार्यक्रम होगा। यहां 100 पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए बुधवार को डीएफओ ने सीडीओ के साथ मिलकर रूपरेखा तय की।