फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   दिन में धूप, शाम को गलन भरी सर्दी से परेशान हुए लोग

दिन में धूप, शाम को गलन भरी सर्दी से परेशान हुए लोग

Sun, 27 Jan 2019 09:26 PM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Sun, 27 Jan 2019 09:26 PM IST
विज्ञापन
दिन में धूप, शाम को गलन भरी सर्दी से परेशान हुए लोग
बदायूं। मौसम लगातार बदल रहा है। रविवार को दिन में धूप होने के बाद भी शाम को सर्दी ज्यादा बढ़ गई। गलन और ठिठुरन भरी ठंड पड़नी शुरू हो गई। सर्द हवा के साथ इस ठंडक से लोग परेशान हो गए। शुक्रवार की देर रात में बरसात हुई थी। शनिवार को मौसम ठीकठाक रहा था। रविवार को धूप निकली, लेकिन पहाड़ों पर पड़ रही बर्फबारी की वजह से शाम को गलन भरी सर्दी शुरू हो गई। जनवरी माह में पहली बार इस तरह की ठंडक पड़ी। ऐसे में लोग परेशान हो गए। शाम पांच बजे से ही अलाव जलने शुरू हो गए। जहां गरीब लोग ठंडक से बचने को बैठे नजर आए। चूंकि जनवरी का अंतिम सप्ताह चल रहा है। ऐसे में लोगों को यह लगने लगा था कि अब शायद सर्दी कम पड़ेगी। दरअसल, इस साल अन्य वर्षों की अपेक्षा अब तक उतनी सर्दी नहीं पड़ी है जितनी पड़नी चाहिए थी। कई दिनों से मौसम में लगातार परिवर्तन हो रहा है। लोग और भी ज्यादा परेशान हैं। अचानक सर्दी में इजाफा होने का संडे मार्केट पर असर देखने को मिला। लोग गर्म कपड़ों की खरीदारी ज्यादा कर रहे थे। हालांकि मार्केट में भीड़ कम ही रही। उसकी वजह रविवार साप्ताहिक बंदी भी मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed