{"_id":"5c47286fbdec2208332035d9","slug":"81548167279-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान ले रही थीं राशन, होगी एक साल की रिकवरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान ले रही थीं राशन, होगी एक साल की रिकवरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। पात्र लोगों को राशन सुविधाएं मिलें, इसके लिए विभाग की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। अपात्र उपभोक्ताओं पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। अब तहसील दातागंज के गांव कनकपुर के चार अपात्र उपभोक्ता पकड़ में आए हैं। इनमें प्रधान भी शामिल हैं। यहीं नहीं एक व्यक्ति तो मर चुका है, जबकि दूसरा व्यक्ति शस्त्र लाइसेंस धारक है। एक व्यक्ति गांव में ही नहीं रहता है। दो मामलों में कोटेदार से स्पष्टीकरण मांगा गया है। प्रधान से एक वर्ष के अंत्योदय अनाज की बाजार मूल्य पर रिकवरी की जाएगी। राशन प्रणाली पर प्रभावशाली लोगों का कब्जा रहा है जिसके चलते पात्र लोगों को इस योजना का लाभ नहीं मिल पाता है। नेताओं का हाथ होने की वजह से कोटेदार भी पूरी मनमानी करते हैं। प्रदेश में बदायूं जिले में राशन व्यवस्था में हुए सुधार के मॉडल को अपनाया गया है। तब से विभाग की ओर से जिले भर में अपात्र उपभोक्ताओं के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। पिछले दिनों विभाग ने शहर के कई ऐसे अपात्र पकड़े थे जो करोड़पति थे, लेकिन राशन ले रहेे थे।
अब विभाग ने तहसील दातागंज के गांव कनकपुर के चार अपात्रों को पकड़ा है। वर्तमान में गांव की प्रधान शकुंतला देवी पत्नी बिहारी लाल हैं। ये अपात्र पाई गईं। इनसे गत एक वर्ष के अंत्योदय अनाज बाजार मूल्य पर रिकवरी की जाएगी। दूसरा नन्हीं पत्नी भोजराज अपात्र पाई गईं। इनके परिवार में लाइसेंसी बंदूक है। 30 बीघा कृषि योग्य जमीन है और आर्थिक स्थिति भी काफी अच्छी है। हसमुखी पत्नी रघुवीर गांव में ही निवास नहीं करती। इस पर कोटेदार से स्पष्टीकरण मांगा है। भगवंत पुत्र होरीलाल मर चुके हैं, फिर भी उनके कार्ड से राशन वस्तुएं ली जातीं रहीं हैं।
--------------------
जो भी अपात्र उपभोक्ता प्रकाश में आए हैं। उन सभी को 25 जनवरी तक अपने राशन कार्ड सरेंडर करने को नोटिस दिया गया है। इसके उपरांत पकड़े जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-महेश चंद्र गौतम, एआरओ