{"_id":"5c3c9a8dbdec22735a79371c","slug":"81547475597-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाआरती आज से... आइए! कछला में दिखेगा काशी का नजारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाआरती आज से... आइए! कछला में दिखेगा काशी का नजारा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाआरती आज से...कछला
में दिखेगा काशी का नजारा
उझानी (बदायूं)। कछला गंगाघाट पर बनारस की तरह रोजाना महाआरती कराने के लिए चले रहे रिहर्सल को अंतिम रूप दे दिया गया। घाट पर व्यवस्थाओं को परखने के लिए डीएम दिनेश कुमार सिंह सोमवार को भी घाट पर ही रहे। महाआरती मंगलवार शाम साढ़े पांच बजे शुरू होगी। सिलसिला आगे भी जारी रहेगा लेकिन मंगलवार को ऐतिहासिक पल के साक्षी बनने के लिए बदायूं और कासगंज ही नहीं बल्कि गैर जिलों के लोग भी पहुंचेंगे। कछला में काशी जैसा नजारा दिखे, कुछ इसी तरह से व्यवस्थाएं भी पूरी कर ली गई हैं।
गंगाघाट पर करीब एक महीना से महाआरती के लिए जो कवायद शुरू की गई, वह हालांकि पिछले दिनों ही परवान चढ़ गई थी लेकिन सोमवार को सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गईं। दोपहर में डीएम दिनेश कुमार सिंह घाट पर पहुंचे। उन्होंने व्यवस्थाओं को परखा। उन्होंने सड़क से महाआरती स्थल तक पहुंचने और घाट पर श्रद्धालुओं के अनुरूप सुविधाओं को भी देखा। डीएम के पहुंचने से पहले ही नगर पंचायत प्रशासन और राजस्व विभाग के अफसरों ने अपनी देखरेख में महाआरती स्थल के आसपास की भूमि को समतल करा दिया। श्रद्धालुओं के वाहन भी घाट तक सीधे पहुंच जाएंगे। महाआरती के लिए तैयार स्टेज को फूलों से सजाया गया है। पुल समेत आसपास लाइटिंग भी पूरी कर दी गई है। इसके लिए घाट के नजदीक ही बड़ा जनरेटर मौजूद रहेगा। पुल के सभी पोल पर धर्म ध्वजाएं फहरा दी गई हैं। डीएम ने बताया कि महाआरती शाम पांच बजकर 30 मिनट पर शुरू होगी। नजारा भी काशी जैसा नजर आएगा। इसके लिए बनारस से टोली भी पहले ही पहुंच चुकी है। पिछले छह-सात दिन से रिहर्सल भी कराया जाता रहा है।
---------
सुबह से दोपहर तक होगा खिचड़ी भोज
उझानी। गंगाघाट पर महाआरती से पहले गंगाभक्तों और आसपास इलाके से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी महाआरती आयोजन समिति की ओर से विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। प्रात: 10 बजे से दोपहर दो बजे तक खिचड़ी भोज का आयोजन चलेगा। बदायूं से कछला पहुंचने के लिए दो बसें मुफ्त चलेंगी। घाट पर कासगंज जिले के अफसरों के पहुंचने की भी उम्मीद है।