{"_id":"5c057639bdec22415f3d9b6c","slug":"81543861817-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दातागंज में बनेगा 14 सौ करोड़ की लागत से उपकेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दातागंज में बनेगा 14 सौ करोड़ की लागत से उपकेंद्र
Updated Tue, 04 Dec 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही जिले में बिजली की समस्या दूर हो जाएगी। दातागंज तहसील के पुठी सराय गांव में 400 केवीए का नया उपकेंद्र बनाया जाएगा। सोमवार को केबिनेट ने इसको बनाने के लिए हरी झंडी दे दी। उपकेंद्र बनाने की जिम्मेदारी अडानी ग्रुप को दी गई है। वह 1400 करोड़ का निवेश करेंगे। इस उपकेंद्र से बदायूं के अलावा बरेली के सीबीगंज को बिजली सप्लाई की जाएगी। अभी बदायूं 220 केवीए उपकेंद्र को रोजा से बिजली आती है।
जिले की दातागंज तहसील क्षेत्र में उपकेंद्र बनाने का प्रस्ताव 2017 में बना था। इसके लिए जमीन भी तलाश ली गई थी। प्रशासन ने पॉवर कॉरर्पोरेंशन को दातागंज तहसील के पुठी सराय गांव में जमीन मुहैया कराई। इसके बाद फाइल शासन को भेजी गई। इसके कई महीने बाद इस पर फैसला हो सका। सोमवार को केबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को पास कर दिया। इसके बनने से जिले में बिजली अवरुद्ध होने की समस्या खत्म हो जाएगी।
बरेली के एसई ट्रांसमिशन एके जायसवाल ने बताया कि ये उपकेंद्र थ्री लेयर होगा। यहां से 400, 220 और 132 केवीए की सप्लाई दी जा सकेगी। अब तक रोजा से सीधी बिजली आपूर्ति बदायूं 220 केवीए उपकेंद्र को दी जा रही थी। इसके बाद में आगे का संचालन होता था। रोजा में फाल्ट होने पर बिजली सप्लाई बाधित हो जाती है। यह 400 केवीए का उपकेंद्र बैकअप के रूप में काम करेगा। इस उपकेंद्र से बदायूं के अलावा बरेली के सीबी गंज को भी बिजली की आपूर्ति यही से दी जाएगी।