फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   दर्जनों गन्ना किसानों ने मुख्यमंत्री को भेजी शिकायत

दर्जनों गन्ना किसानों ने मुख्यमंत्री को भेजी शिकायत

Tue, 12 Sep 2017 08:43 PM IST
Updated Tue, 12 Sep 2017 08:43 PM IST
विज्ञापन
दर्जनों गन्ना किसानों ने मुख्यमंत्री को भेजी शिकायत

विज्ञापन
बदायूं। तहसील सदर क्षेत्र के गांव मोंगर में दो दिन पहले गन्ने के फर्जी सर्वे को लेकर हुआ विवाद शांत नहीं हुआ है। गांव के दर्जनों किसानों ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री तक भेजी है। साथ ही जिले के दौरे पर आए प्रभारी मंत्री को भी शिकायती पत्र सौंपा है।
जिसमें आरोप लगाया गया है कि वर्तमात्र पेराई सत्र 2017-18 के लिए राणा शुगर मिल करीमगंज शाहबाद (रामपुर) ने सर्वे किया था। जिसमें कुछ गन्ना किसानों ने फर्जी तरीके से सर्वे करा दिया। जब गन्ना किसानों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने फिर से जिला गन्ना अधिकारी को पत्र देकर जांच की मांग की। तब गन्ना विभाग की टीम गांव पहुंची और उसने सर्वे के बारे में किसानों से बात की। इसी दौरान दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ गया था कि थाना कुंवरगांव पुलिस तक पहुंच गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के 23 लोगों को शांति भंग में पाबंद किया था।
विज्ञापन

सीएम को भेजी शिकायत में किसानों ने आरोप लगाया है कि चीनी मिल की सांठगांठ की वजह से फर्जी सर्वे हुआ था। जिसकी जांच होनी चाहिए ताकि दोषी कर्मचारियों, अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई हो सके। किसानों ने कहा है कि वह किसी हाल में अपना गन्ना राणा शुगर मिल को नहीं देंगे। वह बिसौली की यदु शुगर मिल को अपना गन्ना भेजेंगे। अगर उनकी मांग को नहीं माना गया वह अपना गन्ना खेत में ही जलाने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत करने वालों में वीरेश कुमार, ओमपाल सिंह, योगेंद्र सिंह, इतेंद्र, धीरज कुमार, देवराज सिंह, सुधीर, प्रदीप, संतोष, नीरज, अंकित कुमार आदि प्रमुख हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed