फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   स्वास्थ्य महकमें के दावे फेल, डेंगू वार्ड पड़ा बीमार

स्वास्थ्य महकमें के दावे फेल, डेंगू वार्ड पड़ा बीमार

Thu, 31 Aug 2017 11:40 PM IST
Updated Thu, 31 Aug 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य महकमें के दावे फेल, डेंगू वार्ड पड़ा बीमार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। स्वास्थ्य महकमे के सभी दावे डेंगू वार्ड में फेल साबित हो दिख रहे हैं। वार्ड में भर्ती मरीजों को बेहतर सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। मानकों के अनुसार डेंगू वार्ड में हर बेड पर मच्छरदानी, मार्टिन, आसपास साफ-सफाई, छिड़काव और फागिंग होती रहे, लेकिन ऐसा नहीं होता दिख रखा। नतीजतन, वार्ड में भर्ती मरीजों की स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हो पा रहा है।
शुु्क्रवार को डेंगू वार्ड की स्थिति इतनी बदहाल थी कि वहां भर्ती मरीज परेशान थे। कागजों में जिला अस्पताल प्रशासन की सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त है, लेकिन हकीकत कुछ और है। आधा दर्जन भर्ती मरीजों को देखने के लिए वार्ड में न तो कोई डॉक्टर दिखाई दिया न ही कोई स्टाफ नर्स। डेंगू से बचाव को मरीजों के बेड पर लगाए जाने वाली मच्छरदानी स्टाफ नर्स रूम में पड़ी थी। कार्यालय में किसी स्टाफ कर्मचारी का पता नहीं था। कुर्सियां खाली पड़ी थीं। पूछने पर एक कर्मचारी ने बताया कि ड्यूटी पर तैनात नर्स पिछले दो घंटे से नहीं है। इधर, वार्ड में साफ-सफाई की स्थिति भी इतनी बदहाल थी, बदबू से वहां खड़ा होना मुश्किल था। वार्ड में पड़े अधिकतर बेड की चादरों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता था कि कई दिनों से इन्हें बदला नहीं। तीमारदारों ने बताया कि डाक्टर और स्टाफ नर्स सिर्फ खानापूर्ति करते हैं। मरीजों की देखरेख से उन्हें कोई मतलब नहीं है। मच्छरों से बचाव का इंतजाम भी खुद ही करना पड़ता है। ऐसे में यहां सही होने के लिए आने वाले मरीजों की हालत और खराब होने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

वर्जन-
डेंगू वार्ड में भर्ती मरीजों के हर बेड पर मच्छरदानी लगाने के निर्देश दिए गए हैं। अगर ऐसा नहीं किया जा रहा तो स्टाफ कर्मचारियों की लापरवाही है, उनसे बातचीत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. प्रवीना माहेश्वरी, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed