{"_id":"599bb4234f1c1b946e8b4754","slug":"81503376419-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने बच्चों को बांटी यूनिफार्म-पाठ्यपुस्तकें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने बच्चों को बांटी यूनिफार्म-पाठ्यपुस्तकें
Updated Tue, 22 Aug 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
दातागंज। क्षेत्रीय भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह बब्बू भइया ने कहा कि शिक्षा के बिना विकास की कल्पना नहीं की जा सकती। इसलिए हर व्यक्ति को चाहिए वह अपने बच्चे को शिक्षा अवश्य दिलाएं। शासन गरीब बच्चों के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं चला रहा है।
विधायक ने यह बात ग्राम नेताझुकसा के उच्च प्राथमिक स्कूल में आयोजित समारोह में कही। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीति हमेशा ही समाज के हर वर्ग को जोड़ने की है। कोई भी समाज शिक्षा के बगैर उन्नति नहीं कर सकता है। ग्राम प्रधान मुन्ना सिंह ने आश्वस्त किया कि अपनी ग्राम पंचायत में प्रत्येक बच्चे को स्कूल भेजना हमारी प्राथमिकता होगी।
समारोह में विधायक ने बच्चों को नि:शुल्क यूनिफार्म, पाठ्यपुस्तकें आदि वितरित कीं। यहां के अलावा जूनियर हाईस्कूल बराही, किशोरपुर और सिमरिया में भी बच्चों को यूनिफार्म और पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया गया। सिमरिया में पूर्व विधायक अवनीश कुमार सिंह भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में खंड शिक्षाधिकारी सोमनाथ विश्वकर्मा, संजय यादव, श्रीकृष्ण गुप्ता, रंजन सिंह, पूर्व चेयरमैन उसावां मुन्ना सिंह, राजीव कुमार सिंह, गोपाली सिंह आदि थे।