फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   78 thousand cusecs of water released into Ganga, danger mark 13 cm away

Budaun News: गंगा में छोड़ा 78 हजार क्यूसेक पानी, खतरे का निशान 13 सेमी दूर

Fri, 11 Jul 2025 01:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
78 thousand cusecs of water released into Ganga, danger mark 13 cm away
बदायूं। नरौरा से बृहस्पतिवार को 78,081 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। हालांकि अभी जलस्तर खतरे के निशान से 13 सेमी नीचे है। शुक्रवार से सावन शुरू हो रहा है। बड़ी संख्या में कांवड़ियां कछला गंगा घाट पर पहुंचेंगे। इसलिए जलस्तर पर बाढ़ खंड निगरानी कर रहा है।
विज्ञापन

पिछले दिनों सवा लाख क्यूसेक तक पानी छोड़ा गया था, उससे कोई नुकसान नहीं पहुंचा। बाद में पानी काफी कम हो गया। अब फिर एक बार पानी बढ़ने से सतर्कता बढ़ गई है। पहाड़ों पर बारिश से हरिद्वार, बिजनौर और नरौरा से पानी छोड़ा जा रहा है। कछला में गंगा का जलस्तर गत दिवस की अपेक्षा सात सेमी बढ़कर 162.27 मीटर पर पहुंच गया है। खतरे का निशान 162.40 मीटर है। 13 सेमी बढ़ोतरी होने पर कई गांवों में पानी पहुंच जाएगा। हालांकि पानी बढ़ने की गति बेहद धीमी है। बाढ़ खंड के जेई नरेश कुमार ने बताया कि गंगा में अभी ऐसी कोई स्थिति नहीं है, जिससे खतरा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed