{"_id":"6765b8f482e0e65e24011d8c","slug":"76-people-put-on-bond-for-offering-namaz-at-home-badaun-news-c-123-1-sbly1018-131361-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: घर में नमाज अदा करने के मामले में 76 लोग मुचलका पाबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: घर में नमाज अदा करने के मामले में 76 लोग मुचलका पाबंद
विज्ञापन
बिसौली के तहसील परिसर में मौजूद नागपुर गांव के लोग। संवाद
बिसौली। क्षेत्र के गांव नागपुर में घर में सामूहिक रूप से नमाज पढ़ने को लेकर दो समुदाय के लोग बृहस्पतिवार को आमने-सामने आ गए। इस मामले में तहसील प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने मुस्लिम पक्ष के 18 व हिंदू पक्ष के 58 लोगों को दो-दो लाख रुपये से मुचलका पाबंद किया है। देर शाम तक तहसील परिसर में दोनों पक्ष के लोग मौजूद रहे। सभी को मुचलका पाबंद कर रिहा कर दिया गया।
आरोप था कि मुस्लिम समाज के लोगों ने एक खाली मकान को पहले मदरसे का रूप दिया। फिर उसमें मस्जिद बनाकर सामूहिक रूप से नमाज अदा करनी शुरू कर दी। दूसरे समुदाय के लोगों ने नमाज पढ़ने का विरोध करते हुए बृहस्पतिवार को हंगामा करना शुरू कर दिया था। मामला दो समुदायों के बीच जुड़ा होने के चलते गांव में तनाव फैल गया।
पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों समुदायों के लोगों को कोतवाली बुला लिया। यहां पर एसडीएम, सीओ और तहसीलदार भी पहुंच गए। तय हुआ की घर में नमाज अदा नहीं करने दी जाएगी। यहां मदरसा चलाने पर भी रोक लगा दी गई। शुक्रवार को दोनों पक्षों के 76 लोगों को मुचलका पाबंद कर रिहा कर दिया गया। हिन्दू पक्ष के 58 लोग पाबंद करने पर तहसील प्रशासन व पुलिस प्रशासन पर पक्ष-पात करने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
एसडीएम राशी कृष्णा ने बताया कि गांव में किसी प्रकार का विवाद न हो इसलिए दोनों पक्ष के लोगों को मुचलका पाबंद किया गया है। घर में सामूहिक रूप से नमाज अदा नहीं करने दी जाएगी। दोनों पक्षों से बात कर मामले को निपटाया गया है।