फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   एसएसपी ने चलाया ऑटो रिक्शा, डीएम बने सवारी

एसएसपी ने चलाया ऑटो रिक्शा, डीएम बने सवारी

Sun, 07 Apr 2019 01:54 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 07 Apr 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
एसएसपी ने चलाया ऑटो रिक्शा, डीएम बने सवारी
एसएसपी ने चलाया ऑटो रिक्शा, डीएम बने सवारी - फोटो : अमर उजाला, बरेली
बदायूं। जिले के मुखिया डीएम दिनेश कुमार सिंह और एसएसपी अशोक त्रिपाठी ने लोकतंत्र के महापर्व में हर मतदाता को आहुति देने के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से शहर में ऑटो रिक्शा रैली निकाली। इस मौके पर एसएसपी ने ऑटो चलाया तो डीएम सवारी बनकर बैठ गए। रैली पूरे शहर में घूमी और लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन

जागरूकता रैली में शामिल सभी ऑटो रिक्शा में ‘सभी लोग चलो बूथ की ओर’, ‘पहले मतदान करें उसके बाद करें जलपान’ आदि स्लोगन लिखी पट्टिकाएं लगीं हुईं थीं। डीईओ ने कहा कि सभी मतदाता निर्भीक, स्वतंत्र और निडर होकर बिना प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। एसएसपी अशोक त्रिपाठी ने कहा कि चालक ऑटो रिक्शा में बैठने वाले सभी लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करें। जागरूकता रैली में सीडीओ निशा अनंत, एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एडीएम प्रशासन रामनिवास शर्मा, एआरटीओ सोहेल अहमद, एनसी शर्मा आदि थे।
विज्ञापन


दक्षता परीक्षा और राशन वितरण प्रणाली बनी हैं नजीर
डीएम दिनेश कुमार सिंह अपने कार्यकाल में अब तक जिले में कई ऐसे कार्य कर चुके हैं जो सीधे तौर पर जनता को प्रभावित कर रहे हैं। इनमें परिषदीय स्कूलों के बच्चों की दक्षता परीक्षा और राशन वितरण प्रणाली को दुरुस्त किए जाने को अपनाई गई योजना सूबे में आज भी नजीर बनी हुई है। गंगा महाआरती भी उनका सराहनीय प्रयास रहा है। अब शहर में मतदाता जागरूकता को निकाली गई ऑटो रिक्शा रैली भी चर्चा में रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed