{"_id":"5c8e85d0bdec22142e749f70","slug":"71552844240-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में विवाहिता झुलसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में विवाहिता झुलसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। मुजरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक विवाहिता संदिग्ध हालात में झुलस गई। सूचना पर पहुंचे मायके वाले उसे जिला अस्पताल ले गए। परिजनों ने ससुराल वालों पर आग लगाकर जिंदा जलाकर मारने की कोशिश का आरोप लगाया है।
करीब 26 वर्षीय पूनम पत्नी रवि की ससुराल मुजरिया थाना क्षेत्र के ग्राम कौल्हाई में है। उसकी करीब पांच साल पहले शादी हुई थी। उसके एक बेटा और एक बेटी है। पिता हरिशंकर का आरोप है कि ससुराल वालों ने केरोसिन डालकर पूनम को आग के हवाले कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। इसके बाद ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए। मोहल्ले वालों ने इसकी सूचना दी तो वह शेखूपुर से कौल्हाई पहुंचे और पूनम को जिला अस्पताल ले गए। फिलहाल पूनम की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। अभी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है।