फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   आसफपुर के बा स्कूल में फैला खसरा, आठ छात्राएं बीमार

आसफपुर के बा स्कूल में फैला खसरा, आठ छात्राएं बीमार

Tue, 04 Dec 2018 12:00 AM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
आसफपुर के बा स्कूल में फैला खसरा, आठ छात्राएं बीमार
आसफपुर के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में खसरा फैलने से आठ छात्राएं बीमार पड़ गईं तो कई छात्राओं को खुुजली और इंफेक्शन है। खसरा पीड़ित छात्राओं को उनके घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

वार्डन मुदिता सिंह का कहना है कि उन्हें रविवार सुबह खसरा फैलने के बारे में जानकारी हुई। आठ छात्राएं खसरे की चपेट में थीं। इसमें 12 वर्षीय रजनी, 10 वर्षीय रश्मि, 11 वर्षीय अलका, 11 वर्षीय सुमन, नौ वर्षीय बबली, 12 वर्षीय राखी, 13 वर्षीय कंचन, 12 वर्षीय मंजू की सोमवार सुबह हालत अधिक खराब हुई तो उन्हें फैजगंज बेहटा के स्वास्थ्य केंद्र ले गईं और दवा दिलाई। उसके बाद खसरा पीड़ित सभी छात्राओं को परिवार वालों को बुलाकर उनके घर भेज दिया।
विज्ञापन

इसके अलावा यहां कई छात्राएं ऐसी हैं, जिन्हें खुजली और इंफेक्शन हो गया है। छात्राओं की माने तो उनके दाने निकल रहे हैं, जो बाद में काले पड़ रहे हैं। ऐसे हालात में छात्राओं का बुरा हाल है। आरोप है कि स्कूल प्रशासन गंभीर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टर बोले, अलग कमरे में ठहराएं छात्राएं
फैजगंज बेहटा स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. शरद रवि का कहना है कि उन्होंने छात्राओं की हालत देखकर पहले ही बता दिया कि इन्हें अलग कमरे में ठहराएं। स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ नहीं करें, अन्यथा अन्य छात्राएं भी बीमार पड़ सकती हैं। जरा सी लापरवाही उनके लिए खतरनाक साबित हो सकती है।


कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय आसफपुर में खसरा फैलने के बारे में मुझे किसी ने जानकारी नहीं दी। नियमानुसार इसके बारे में जानकारी देनी चाहिए थी। मैं इस संबंध में बीईओ से बात करता हूं। -रामपाल सिंह राजपूत, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed