{"_id":"5bbcc4e9867a55281b2cc756","slug":"71539097833-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलेक्ट्रेट पर सरकारी ड्राइवरों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलेक्ट्रेट पर सरकारी ड्राइवरों ने किया प्रदर्शन
Updated Tue, 09 Oct 2018 08:40 PM IST
विज्ञापन
बदायूं। राजकीय वाहन चालक महासंघ के बैनर तले सरकारी वाहन चालकों ने मंगलवार दूसरे दिन भी धरना-प्रदर्शन किया। कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती है वे ओवर टाइम काम किसी भी कीमत पर नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार हमारी मांगों को अभी अनदेखा कर रही है, जो उसके लिए अच्छा नहीं होगा।
जिलाध्यक्ष राजवीर शंखधार ने कहा कि प्रांतीय आह्वान पर वर्क टू रूल कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसमें अधिकतर सरकारी ड्राइवर काम कर रहे हैं। संघर्ष समिति के अध्यक्ष सत्यवान सिंह और सचिव राम किशोर के नेतृत्व में सुबह के समय शहर के विभिन्न मार्गों पर पदाधिकारी घूमे, लेकिन समय से पूर्व कोई भी सरकारी ड्राइवर सरकारी गाड़ी चलाते हुए नहीं मिला। इसके बाद सभी पदाधिकारी कलक्ट्रेट तिराहे पर पहुंचा। वहां पर उन्होंने प्रदर्शन करते हुए अपनी मांग को पूरी करने की मांग की। इस मौके पर नरेशपाल सिंह, राजेंद्र कश्यप, शेर सिंह राणा, राहुल तिवारी, सत्यराम सिंह, ओमेंद्र गौड़ आदि मौजूद रहे।