{"_id":"605b8b4f8ebc3ec967512bda","slug":"70-year-old-woman-died-in-laxmipur-corona-vaccine-was-applied-two-days-ago-badaun-news-bly4418148160","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्मीपुर में 70 वर्षीय महिला की मौत, दो दिन पहले लगा था कोरोना टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्ष्मीपुर में 70 वर्षीय महिला की मौत, दो दिन पहले लगा था कोरोना टीका
विज्ञापन
दबतोरी (बदायूं)। बिसौली तहसील क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मीपुर में बुधवार रात एक 70 साल की वृद्धा की मौत हो गई। परिवारवालों का कहना है कि महिला ने दो दिन पहले कोरोना का पहला टीका लगवाया था, जिससे उसका चेहरा सूज गया और बुखार भी आया। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के लोग इसे स्वीकार नहीं कर रहे हैं।
ग्राम लक्ष्मीपुर निवासी रामप्यारी (70) पत्नी गेंदन लाल 22 मार्च को आसफपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंची थी। उन्होंने सोमवार को कोरोना का पहला टीका लगाया था। 20 अप्रैल को दूसरा टीका लगना था। उनके बड़े बेटे राजाराम का आरोप है कि टीका लगवाने के बाद वह रामप्यारी को घर ले गए। उसके बाद उन्हें तेज बुखार आया और चेहरा भी सूज गया। इससे परिवार वाले घबरा गए। वह महिला को तुरंत बिसौली के स्वास्थ्य केंद्र ले गए।
महिला की सांस भी ज्यादा फूल रही थी। डॉक्टर ने उसकी हालत देखकर तुरंत जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन परिवार वाले उसे जिला अस्पताल नहीं ले जा पाए। परिवार वाले महिला को घर लौटा ले गए। बुधवार रात दस बजे महिला की अपने घर पर मौत हो गई। इससे गांव में चर्चा फैल गई कि महिला की कोरोना का टीका लगवाने से मौत हुई है। इस पर बिसौली के स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी सुशांत बर्नजी ने बताया कि महिला को मंगलवार को स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था। हमने उसे जिला अस्पताल रेफर किया था, लेकिन परिवार वाले उसे नहीं ले गए। इससे महिला की मौत हो गई। कोरोना का टीका लगने से मौत होने की अफवाह है।
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर गांव में एक महिला की मौत होने की सूचना मिली है। महिला को पहला टीका सोमवार को लगा था। हालांकि टीका लगने से बुखार आ सकता है, लेकिन महिला की मौत इससे नहीं हुई है। वह पहले से बीमार थी। इसके बारे में उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया गया। उनके आदेश पर इसकी जांच कराई जाएगी। - डॉ. पंकज शर्मा, प्रभारी स्वास्थ्य केंद्र आसफपुर