फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   652 smartphones, 42 tablets, 250 pen drives and 25 hard disks distributed

Budaun News: 652 स्मार्टफोन, 42 टैबलेट, 250 पेन ड्राइव व 25 हार्ड डिस्क वितरित

Wed, 05 Nov 2025 12:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
652 smartphones, 42 tablets, 250 pen drives and 25 hard disks distributed
बदायूं। पुलिस लाइन स्थित विवेकानन्द हॉल में मंगलवार को जागरूकता अभियान के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य नये आपराधिक कानूनों के प्रति लोगों को जागरूक करना रहा।
विज्ञापन

कार्यशाला के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह द्वारा नये कानूनों के सुचारु संचालन और उनके प्रचार-प्रसार को सशक्त बनाने के उद्देश्य से पुलिसकर्मियों को तकनीकी उपकरण वितरित किए गए। इस अवसर पर 652 स्मार्टफोन, 42 टैबलेट, 250 पेन ड्राइव तथा 25 हार्ड डिस्क का वितरण किया गया।
विज्ञापन

एसएसपी डॉ बृजेश कुमार सिंह ने कहा कि नये आपराधिक कानूनों के लागू होने से देश में एक न्यायोन्मुख, आधुनिक और तकनीकी दृष्टि से सशक्त आपराधिक न्याय प्रणाली की नींव रखी गई है। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया, अपर पुलिस अधीक्षक नगर विजयेन्द्र द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी लाइन/उझानी डॉ. देवेन्द्र कुमार, प्रतिसार निरीक्षक इन्द्रजीत सिंह समेत पुलिस कर्मी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed