{"_id":"5c49b041bdec2273792f389b","slug":"61548333121-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियों के बेहतर भविष्य के लिए चलाया जा रहा अभियान: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियों के बेहतर भविष्य के लिए चलाया जा रहा अभियान: डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। बालिकाओं का भविष्य बेहतर बनाने के लिए महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के निर्देशन में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत डीएम ने हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया। इसके सफल क्रियान्वयन के लिए डीएम ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों से शपथ ग्रहण कराई। उन्होंने निर्देश दिया कि 26 जनवरी को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की निकाली जाए।
गुरुवार को कलक्ट्रेट में आयोजित बैठक में डीएम दिनेश कुमार सिंह ने निर्देश दिए कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के स्लोगन की वॉल पेंटिंग शहर, गांवों में कराई जाए। उन्होंने डीआईओएस, बीएसएस को निर्देश दिए कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत 25 जनवरी को मतदाता दिवस और 26 जनवरी के दिन विद्यालयों में बच्चों की रैली निकालकर लोगों में जागरूकता लाई जाए। विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजन में गांव के गणमान्य लोगों को आमंत्रित कर सम्मान किया जाए। उन्होंने कहा कि विद्यालय में गांव की सफलता प्राप्त बेटी को बुलाकर बच्चों के सामने सम्मानित किया जाए। डीएम ने कहा कि जहां जहां अल्ट्रासाउंड मशीनें हैं, वहां पर टीम बनाकर निगरानी की जाएगी कि भ्रूण की जांच न हो सके। जांच करने वाले और कराने वाले दोनों को जेल भेजा जाए।