{"_id":"5b2905574f1c1b53268b6d6b","slug":"61529414999-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस गली में कभी नहीं आते सफाई कर्मी, नालियों में भरी गंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस गली में कभी नहीं आते सफाई कर्मी, नालियों में भरी गंदगी
Updated Tue, 19 Jun 2018 06:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस गली में कभी नहीं
आते सफाई कर्मचारी
अंबिकापुरी पॉश कॉलोनी : शिकायत के बाद भी नहीं हुई सुनवाई
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। कहने को अंबिकापुरी पॉश कालोनी है। मगर यहां की गालियों में सफाई कर्मचारी कभी नहीं पहुंचते। लोगों का आरोप है कि अनेक बार पालिका प्रशासन और सभासद से शिकायत की मगर किसी ने आज तक ध्यान नहीं दिया। लिहाजा, यहां की गलियां गंदगी से अटी पड़ी हैं।
अंबिकापुरी में सतेती हाउस के बराबर वाली गली के लोगों ने बताया कि पिछले दिनों अंडर लाइन केबल डालने वालों ने सड़क को खोदकर डाल दिया। तब से स्थिति और भी ज्यादा खराब हो गई। सफाई के लिए कभी इस गली में कोई पालिका का कर्मचारी नहीं आता है। मजबूरन लोग खुद ही नालियां साफ करते हैं। अब तो भीषण दुर्गंध भी आने लगी है, सो संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा भी सताने लगा है। लोगों ने कहा कि सफाई की बदतर स्थिति के बारे में वह कई बार पालिका प्रशासन को अवगत करा चुके हैं। सभासद को भी समस्या से अवगत कराया है। मगर किसी ने ध्यान नहीं दिया है। इससे लोगों मे पालिका प्रशासन के प्रति भी रोष है। लोगों ने चेयरमैन ने इस समस्या को दूर कराने की मांग की है।